इस देश में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री होगी बैन! एक जनवरी से होगा अमल

वीजा पर रोक-सर्बियाई सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश को समाप्त करने का निर्णय लिया है। 1 जनवरी 2023 से भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वैध वीजा के सर्बिया की यात्रा नहीं कर सकेंगे। यह कदम अवैध प्रवास को नियंत्रित करने और यूरोपीय वीजा नीति की आवश्यकताओं का पालन करने के लिए उठाया गया है।सरकार ने एक बयान में कहा, “सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए सर्बिया में 30 दिनों तक रहने के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश वापस ले लिया गया है। इससे पहले, राजनयिक और आधिकारिक भारतीय पासपोर्ट धारकों को 90 दिनों के लिए वीजा के बिना देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी, जबकि साधारण पासपोर्ट धारकों के लिए यह अवधि 30 दिनों की थी।

सितंबर 2017 में सर्बिया द्वारा वीजा-मुक्त प्रवेश की शुरुआत की गई थी

सर्बिया जाने वाले भारतीय सर्बिया के पड़ोसी देशों और अन्य यूरोपीय देशों में बिना वीजा के प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा, कोई भी इन देशों से बिना वीजा के यात्रा नहीं कर सकता है।सर्बियाई सरकार की इस घोषणा के बाद राजधानी बेलग्रेड में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को वीजा नियमों में बदलाव की जानकारी दी।

एडवाइजरी में कहा गया है, “1 जनवरी, 2023 से सर्बिया जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सर्बिया गणराज्य में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी। सर्बिया सरकार ने सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए सर्बिया में 30 दिनों तक रहने के लिए मौजूदा वीज़ा-मुक्त व्यवस्था को वापस ले लिया है। 1 जनवरी, 2023 को या उसके बाद सर्बिया जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को नई दिल्ली में सर्बिया के दूतावास या अपने निवास के देश में वीजा के लिए आवेदन करना चाहिए।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि इन देशों में वैध शेंगेन, यूके वीजा या यूनाइटेड स्टेट्स वीजा या रेजिडेंट स्टेटस रखने वाले भारतीय अभी भी 90 दिनों तक सर्बिया में प्रवेश कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here