व्हाट्सऐप मैसेज प्रकरण में एसटी के दो अधिकारी निलंबित, जांच शुरू

अकोला- महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के अकोला विभागीय कार्यालय में एक महिला कर्मचारी से जुड़े व्हाट्सऐप मैसेज प्रकरण में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच विभाग की आंतरिक शिकायत समिति  द्वारा शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के सहकर्मी द्वारा व्हाट्सऐप पर अनुचित और आपत्तिजनक संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया था। लगातार ऐसे संदेश आने से परेशान होकर महिला कर्मचारी ने अपने विभाग प्रमुख को लिखित शिकायत दी और संबंधित कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें दोनों अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।विभागीय नियंत्रक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक शिकायत समिति से विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसटी महामंडल ने कहा है कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और इस प्रकार के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here