मुंबई, नवी मुंबई के बाद अब बनेगी एक और तीसरी मुंबई

नागपुर– मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब एक तीसरी मुंबई का जन्म होने वाला है। इस नए शहर के निर्माण को लेकर राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। यह शहर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विकसित किया जाएगा। जिसे ट्रांस हार्बर लिंक के माध्यम से मुंबई से जोड़ा जाएगा। इस नए शहर के प्रस्ताव पर पिछले हफ्ते मंजूरी दी गई है। मुंबई में बढ़ती आबादी के कारण लोगों को बेहतर घर, बुनियादी ढांचा और बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए इस नए शहर के निर्माण का फैसला लिया गया है। जिसे तीसरी मुंबई का नाम दिया गया है।

थर्ड मुंबई बनाने के लिए न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनटीडीए) नाम का नया निकाय बनाया गया है। जिसमें उल्वे, पेण, पनवेल, उरण, कर्जत समेत आसपास के 323 वर्ग किमी का हिस्सा शामिल होगा। इसके अलावा 200 गांव भी एनटीडीए का हिस्सा हो सकते हैं, इन गांवों में नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया यानी नैना के तहत आने वाले 80-90 गांव भी शामिल हैं। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआरडीए) के अंतिम छोर को नया रूप देने की जिम्मेदारी मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी एमएमआरडीए को मिल सकती है।

नए शहर का बुनियादी ढ़ाचा

थर्ड मुंबई में एक सुविकसित शहर जैसा बुनियादी ढ़ाचा होगा। जिसमें आवासीय और कॉमर्शियल कैंपस, डाटा सेंटर, मल्टीनेशनल कंपनियां, नॉलेज पार्क आदि चीजें होंगी। तीसरी मुंबई नाम के इस नए शहर को आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा देने के साथ ही देश की जीडीपी में योगदान देने के लिए प्रस्तावित किया गया है। खारघर में दूसरे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) को विकसित करना भी योजनाओं में से एक है। जोकि 150 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र पर विकसित होगा। यह भारतीय और मल्टीनेशनल कंपनियों को समान रूप से आकर्षित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here