
सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
- अब ऐप ओपन करते ही All, Unread, Favourites, Groups चार टैब नजर आएंगे।
- Favourites पर टैप करना होगा।
- अब Add To Favourites पर टैप करना होगा।
- अब कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट में से अपने जरूरी और खास लोगों को चुन सकते हैं।
- इसके बाद ग्रीन कलर में नजर आ रहे राइट सिंबल वाले बटन पर टैप करना होगा।
- दूसरे कॉन्टैक्स्ट को ऐड करने के लिए Manage Favourites पर टैप करना होगा।
- इसके बाद Add Favourites से नए कॉन्टैक्ट्स को लिस्ट में ऐड कर सकते हैं।
फेवरेट्स की लिस्ट कैसे करें अपडेट
- वॉट्सऐप पर अगर आप अपने फेवरेट्स कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट अपडेट करना चाहते हैं तो Favourites टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब Manage Favourites पर टैप करना होगा।
- अब जिस कॉन्टैक्ट को डिलीट करना है, उसके आगे बने डिलीट आइकन पर टैप कर सकते हैं।
- नए लोगों को ऐड करने के लिए Add Favourites पर टैप कर सकते हैं।
वॉट्सऐप पर फेवरेट्स को सेटिंग से भी मैनेज किया जा सकता है-
- इसके लिए सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
- अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
- अब Settings पर टैप करना होगा।
- अब Favourites पर टैप करना होगा।
- यहां से नए कॉन्टैक्ट्स को ऐड और पुरानों को डिलीट कर सकते हैं।



