सितंबर में 20.36% बढ़ी गाड़ियों की बिक्री

नई दिल्ली भारत में सितंबर 2023 में गाड़ियों की बिक्री में सालाना आधार पर 20.36% की ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले महीने 18 लाख 82 हजार 71 व्हीकल्स बिके हैं। वहीं पिछले साल सितंबर में 17 लाख 70 हजार 181 व्हीकल्स बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सोमवार को व्हीकल सेल्स की रिपोर्ट जारी की।

सबसे ज्यादा 48.58% की ग्रोथ थ्री-व्हीलर की सेल्स में देखी गई है। पिछले महीने देश में कुल 1 लाख 2 हजार 426 थ्री-व्हीलर बिके हैं। एक साल पहले इसी महीने में 68,937 थ्री-व्हीलर बिके थे। वहीं, कॉमर्शियल सेगमेंट में सालाना 4.87% की ग्रोथ देखी गई है। पिछले महीने देश में 80,804 कॉमर्शियल व्हीकल बिके। सितंबर 22 में 77,054 व्हीकल बिके थे।

मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1.39 लाख कारें बेचीं

पैसेंजर व्हीकल की बात करें तो मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1.39 लाख कारें बेची हैं। इसके साथ ही मारुति सुजुकी का मार्केट शेयर सालाना आधार पर 39.82% से बढ़कर 42.03% हो गया है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 1.11 लाख कारें बेची थीं।

ट्रैक्टर की बिक्री में 9.66% की गिरावट

पिछले महीने सालाना आधार पर ट्रैक्टर की बिक्री में 9.66% की गिरावट आई है। सितंबर में कुल 54,492 ट्रैक्टर बिके, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 60,321 ट्रैक्टर बिके थे।

त्योहारी सीजन में गाड़ियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

FADA प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि 14 अक्टूबर को श्राद्ध अवधि खत्म हो रहा है। उसके बाद नवरात्र शुरू होंगे। कुल 42 दिन के त्योहार दौरान हम बिक्री को लेकर होपफुल हैं। हमें उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन ऑटो रिटेल सेक्टर के लिए शानदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here