Wednesday, July 24, 2024
Home राष्ट्रीय कल पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा शनि,10 साल बाद बन रहा अनोखा...

कल पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा शनि,10 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग

नई दिल्ली- खगोलीय घटनाओं में सबसे महत्वपूर्ण व रोमांचक घटना रविवार को आसमान में होगी, जब सूर्यास्त के बाद पूरब दिशा में शनि ग्रह व उसके छल्ले स्पष्ट रूप से देखे जा सकेंगे। इस समय शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और उसके चमकीले छल्लों को पृथ्वी से देखा जा सकेगा। इस तरह की घटना 2013 में हुई थी अब 10 वर्ष बाद यह अनोखा संयोग बना है।

टेलीस्कोप से स्पष्ट देख सकेंगे

इस तरह की घटना 2013 में हुई थी, अब 10 वर्ष बाद यह अनोखा संयोग बना है। शनि ग्रह में बहुत से छल्ले दिखाई देते हैं, इससे वह देखने में बहुत सुंदर लगता है। सामान्य आंखों से यह बहुत ही कम दिखाई देता है। सामान्य आंखों से जब इसे देखेंगे तो यह चमकीले तारे की तरह दिखाई देगा लेकिन टेलीस्कोप से इस दृश्य को देखा जा सकता है।

कल 18 डिग्री झुकाव पर होगा शनि

इस बार सूर्य, पृथ्वी और शनि तीनों एक ही रेखा में होंगे। शनि पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। इस कारण से यह काफी चमकीला दिखाई देगा। शनि पृथ्वी के नजदीक होने साथ ही 18 डिग्री के झुकाव पर होगा, यह सबसे महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?