Thursday, July 25, 2024
Home राज्य 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये जरुरी नियम, जानिए डिटेल

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये जरुरी नियम, जानिए डिटेल

नई दिल्ली- 1 अप्रैल 2024 से नया कारोबारी साल शुरू हो जाएगा। नए कारोबारी साल और 2024 का चौथा महीना शुरू होने के साथ ही कई वित्तीय नियमों में बदलाव भी होंगे।हर महीने की शुरुआत में कई वित्तीय नियम बदल जाते हैं। इन फाइनेंशियल रूल्स का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि अप्रैल 2024 से कौन-से फाइनेंशियल नियमों में बदलाव हो रहा है।

फास्टैग केवाईसी है अनिवार्य

1 अप्रैल 2024 से फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है। अगर आप 31 मार्च 2024 तक फास्टैग केवाईसी को अपडेट नहीं करवाते हैं तो अगले महीने से आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बिना केवाईसी वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव कर देगी। इसका मतलब है कि अगर फास्टैग में बैलेंस है तब भी उसके जरिये भुगतान नहीं होगा। NHAI ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।

पैन-आधार लिंक

पैन कार्ड  को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।  पैन को आधार से लिंक  करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। अगर पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो पैन नंबर रद्द हो जाएगा।यानी कि पैन का इस्तेमाल दस्तावेज के तौर पर नहीं किया जाएगा। 1 अप्रैल के बाद पैन को आधार से लिंक करने के लिए यूजर को 1,000 रुपये की पेनल्टी का भुगतान करना होगा। पेनल्टी से बचने के लिए यूजर को 31 मार्च 2024 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लेना चाहिए।

EPFO का नया नियम

1 अप्रैल 2024 से ईपीएफओ के नियमों में भी बदलाव होने वाला है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अगले महीने से नया नियम लागू करने वाले हैं। इस नियम के अनुसार अब नौकरी चेंज करने के बाद पीएफ अकाउंट ऑटो मोड में ट्रांसफर हो जाएगा।इसका मतलब है कि अब अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए यूजर को रिक्वेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी। इस नियम के लागू होने के बाद यूजर की परेशानी एक हद तक कम हो जाएगी।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड

जिन यूजर के पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड  है उनको 1 अप्रैल 2024 से क्रेडिट कार्ड  के नियमों में बदलाव होने वाला है।अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिये रेंट पेमेंट करते हैं तो बता दें कि 1 अप्रैल से रेंट पेमेंट पर आपको कोई रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा। कुछ क्रेडिट कार्ड पर यह नियम 1 अप्रैल से मान्य हो जाएगा तो वहीं कुछ पर 15 अप्रैल 2024 के बाद से लागू होगा।

एलपीजी गैस प्राइस

हर महीने की पहली तारीख को देशभर में एलपीजी सिलेंडर प्राइस को अपडेट किया जाता है। 1 अप्रैल 2024 को भी एलपीजी की कीमतों को अपडेट किया जाएगा।हालांकि लोकसभा चुनाव के बीच इनकी कीमतों में बदलाव होने की संभावना काफी कम है।

न्यू टैक्स रिजीम

अगर टैक्सपेयर ने अभी तक टैक्स रिजीम  का सेलेक्शन नहीं किया है तो उनके पास कुछ दिन का ही समय बचा है। 1 अप्रैल 2024 से नई कर व्यवस्था डिफ़ॉल्ट टैक्स रिजीम बन जाएगी।यानी कि करदाता को ऑटोमैटिक तौर पर नई कर व्यवस्था के नियमों के अनुसार ही टैक्स का भुगतान करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?