पाकिस्तान और अफगान के बीच ‘ओपन वॉर’ हुआ शुरू

नयी दिल्ली- अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला किया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया।

अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की।

Pakistan-Afghanistan War LIVE: मुनीर की फौज पर तालिबान की चोट...  अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच भीषण जंग, सीमा पर जमकर खूनखराबा - afghanistan  vs pakistan war tensions live updates ...

पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।मंत्रालय के मुताबिक, इस्लामाबाद के पास फैजाबाद क्षेत्र, नौशेरा का आर्मी कैंटनमेंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद के कुछ स्थानों को निशाना बनाया गया।

हमले में कितने लोग मरे, दोनों देशों के दावे अलग

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव में नुकसान को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार के मुताबिक, 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।वहीं, तालिबान सरकार ने अपने केवल आठ लड़ाकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की बात कही है। तालिबान ने यह भी दावा किया कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और दो सैन्य अड्डों तथा 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा किया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कहा है कि झड़पों में उसके दो सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं। दोनों देशों के दावों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह गोलीबारी और शेलिंग की खबरें सामने आई हैं। सीमा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। अल जजीरा और न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, तोरखम सीमा चौकी के पास सुबह शेलिंग की आवाजें सुनी गईं।

डूरंड लाइन, पश्तून, TTP... क्या है पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच लड़ाई की  वजह? फिर छिड़ गई भीषण जंग

अफगान सैनिकों को सीमा की ओर बढ़ते देखा गया। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां किसी भी तरह की झड़प का असर सीमा पार आवागमन और स्थानीय लोगों पर पड़ सकता है।

कई बॉर्डर इलाकों में अभी भी संघर्ष जारी

नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित है पाकिस्तान ने 22 फरवरी को अफगानिस्तान के भीतरी इलाकों में हवाई हमले किए थे। उसका कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैंपाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here