महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत तेज हवा के साथ बेमौसमी बारिश की चेतावनी

मुंबई – महाराष्ट्र के लोगों को अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार से रविवार के बीच कई जिलों में तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पुणे मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में हवा की दिशा बदलेगी। इससे तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। पुणे में पिछले कुछ दिनों से पारा 40 के ऊपर चल रहा है। मुंबई में भी बुधवार को तापमान 38 डिग्री के पार चला गया था।

इन जिलों में बेमौसम बारिश

नागपुर मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों यानी 23 अप्रैल तक विदर्भ, नागपुर, चंद्रपुर, अमरावती, अकोला सहित कई जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही यहां ओलावृष्टि भी हो सकती है। इन चार दिनों तक कई जिलों में 30 से 40 किमी की प्रति घंटे की लफ्तार से हवार भी चलेगी।

मौसम विभाग की ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ते तापमान की वजह 41 से बुधवार को हीट देव का अलर्ट जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि पुवइया हवा चलने या से तापमान में वृद्धि देखी गई। इसके साथ ही बुधवार को समुद्री हवाएं भी थोड़ी देरी से सेट हुई है, जिससे तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक रेकॉर्ड किया गया। लेकिन गुरुवार को हवा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव देखा जाएगा जिससे तापमान में कमी आएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here