मध्य रेलवे क्रिसमस और नए साल के लिए मुंबई और पुणे से 76 विंटर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा

मुंबई: क्रिसमस, न्यू ईयर और शीतकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सेंट्रल रेलवे (CR) ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे मुंबई और पुणे से देश के विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए कुल 76 विंटर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

ये विशेष ट्रेनें मुंबई–करमाली, मुंबई–नागपुर, मुंबई–मंगलुरु, मुंबई–तिरुवनंतपुरम तथा पुणे–नागपुर, पुणे–अमरावती और पुणे–सांगानेर मार्गों पर चलाई जाएंगी।

 1. CSMT–करमाली–CSMT डेली स्पेशल (36 सेवाएं)

  • 01151: 19 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रोज़ाना 00.20 बजे CSMT से प्रस्थान, 13.30 बजे करमाली आगमन (18 सेवाएं)

  • 01152: करमाली से रोज़ाना 14.15 बजे प्रस्थान, अगले दिन 03.45 बजे CSMT आगमन (18 सेवाएं)

  • हॉल्ट: दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कुडाल, थिविम सहित प्रमुख स्टेशन

 2. LTT–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–LTT वीकली स्पेशल (8 सेवाएं)

  • 01171: हर गुरुवार 16.00 बजे LTT से (18.12.2025 से 08.01.2026)

  • 01172: हर शनिवार 16.20 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से (20.12.2025 से 10.01.2026)

  • हॉल्ट: मडगांव, मंगलुरु, कोझिकोड, एर्नाकुलम, कोल्लम, वर्कला शिवगिरी सहित अनेक स्टेशन

 3. LTT–मंगलुरु जंक्शन–LTT वीकली स्पेशल (8 सेवाएं)

  • 01185: हर मंगलवार LTT से 16.00 बजे

  • 01186: हर बुधवार मंगलुरु जं. से 13.00 बजे

  • कोच संरचना: AC प्रथम, AC-2 टियर, AC-3 टियर, पेंट्री कार

  • हॉल्ट: कोंकण रेलवे के प्रमुख स्टेशन

 4. CSMT–नागपुर–CSMT साप्ताहिक स्पेशल (6 सेवाएं)

  • 01005: हर शनिवार 00.30 बजे CSMT से

  • 01006: हर शनिवार 18.10 बजे नागपुर से

  • हॉल्ट: नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, वर्धा

  • कोच: AC, स्लीपर और जनरल श्रेणी

 5. पुणे–नागपुर–पुणे साप्ताहिक स्पेशल (6 सेवाएं)

  • 01401: हर शुक्रवार 20.30 बजे पुणे से

  • 01402: हर शनिवार 16.10 बजे नागपुर से

  • हॉल्ट: दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड, जलगांव, अकोला

 6. पुणे–सांगानेर–पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (6 सेवाएं)

  • 01405: हर शुक्रवार 09.45 बजे पुणे से

  • 01406: हर शनिवार 11.35 बजे सांगानेर से

  • हॉल्ट: कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, कोटा, सवाई माधोपुर

 7. पुणे–अमरावती–पुणे साप्ताहिक स्पेशल (6 सेवाएं)

  • 01403: हर शनिवार 19.55 बजे पुणे से

  • 01404: हर रविवार 12.00 बजे अमरावती से

  • हॉल्ट: मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा

सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन संख्या, तिथि और समय की पुष्टि अवश्य कर लें। टिकट IRCTC वेबसाइट और आरक्षित टिकट काउंटरों पर उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here