म्यूचुअल फंड AUM पहली बार ₹50 लाख करोड़ के हुआ पार

नई दिल्ली-  दिसंबर 2023 में म्यूचुअल फंड का टोटल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) पहली बार ₹50 लाख करोड़ के पार हो गया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने पहले नवंबर में म्यूचुअल फंड का AUM ₹49.04 लाख करोड़ था, जो दिसंबर में 3.53% बढ़कर ₹50.77 करोड़ हो गया है।दिसंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो 9% बढ़कर ₹16,997 करोड़ रहा। वहीं, इस दौरान स्मॉलकैप फंड में ₹3,858 करोड़ का नेट इन्वेस्टमेंट किया गया है, जबकि मिडकैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 48% की गिरावट आई है।इसके अलावा पिछले महीने लार्जकैप फंड्स से 281 करोड़ रुपए की नेट विड्रॉल की गई है। लार्ज कैप, फोकस्ड फंड और ELSS फंड को छोड़कर अधिकांश कैटेगरी में निवेश हुआ है।

हाइब्रिड फंड कैटेगरी में 10.87% इनफ्लो बढ़ा

हाइब्रिड फंड कैटेगरी में दिसंबर में 10.87% इनफ्लो बढ़ गया है। दिसंबर में इस कैटेगरी में टोटल 15,009.30 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जबकि नवंबर में 13,538.05 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था।

कैटेगरी वाइज आकड़े

  • लार्ज कैप फंड्स में दिसंबर में 280.94 करोड़ रुपए निकाले गए हैं, जबकि नवंबर में 306.70 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था।
  • मिडकैप फंड्स में दिसंबर में 1,393.05 करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं, जबकि नवंबर में 3,699.24 करोड़ रुपए निवेश हुआ था।
  • स्मॉलकैप फंड्स में दिसंबर में 3,857.50 करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं, जबकि नवंबर में 3,699.24 करोड़ रुपए निवेश हुआ था।
  • मल्टीकैप फंड्स में दिसंबर में 1,851.87 करोड़ रुपए का फंड आया है, जबकि नवंबर में 1,713.1 करोड़ रुपए का फंड आया था।
  • ELSS फंड्स से दिसंबर में 313.50 करोड़ निकाले गए हैं, जबकि नवंबर में 104.40 रुपए निवेश हुआ था।

म्यूचुअल फंड AUM क्या होता है?

म्यूचुअल फंड हाउसेज की ओर से होल्ड की गई सिक्योरिटीज की करेंट मार्केट वैल्यू को एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) कहा जाता है।

डेट म्यूचुअल फंड से निकाले गए ₹75,559.93 करोड़

दिसंबर में डेट म्यूचुअल फंड से ₹75,559.93 करोड़ निकाले गए हैं, जबकि नवंबर में ₹4,706.75 करोड़ निकाले गए थे। लो ड्यूरेशन वाले फंड से ₹9,432 करोड़ निकाले गए हैं, जिसका नवंबर में आउटफ्लो ₹967.79 करोड़ था। वहीं, शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स में ₹595.20 करोड़ का इनफ्लो आया है, नवंबर में इसमें ₹413.75 करोड़ का इनफ्लो था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here