आज से देश से मानसून की विदाई शुरू, अब तक सामान्य से 6% कम हुई बारिश

नई दिल्लीदेश से मौसम की विदाई के बीच कश्मीर में बर्फबारी होने लगी है। लद्दाख के जोजिला में महिलाएं सीजन की पहली बर्फबारी में एंजॉय करती दिखीं।देश से आज (17 सितंबर) मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून सामान्य से आठ दिन की देरी से वापस जा रहा है। विभाग के मुताबिक, दक्षिणपश्चिमी मानसून आज दक्षिणपश्चिमी राजस्थान से विद-ड्रॉ हो गया है। इसके विदा होने की सामान्य तारीख 17 सितंबर थी।

IMD के अनुसार, यह लगातार 13वां साल है, जब मानसून देरी से विदा हो रहा है। उत्तरपश्चिम भारत से मानसून के लौटने के साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से मानसून की विदाई की शुरुआत हो जाती है। मानसून की विदाई में देरी का अर्थ है कि बारिश का सीजन लंबा रहा है, जिसका खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

आमतौर पर दक्षिणपश्चिमी मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश पर छा जाता है। वहीं, 17 सितंबर तक यह उत्तरपश्चिमी भारत से लौटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से लौट जाता है। इस साल अब तक देश में 796.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश (843.2 मिमी) से 6% कम है।देश में आज 14 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here