ग्वालियर में भी SBI के ATM काटने की तीन वारदात  जिसमें 67 लाख रुपए लूट लिए गए हैं – क्या यही मेवाती गैंग ने महाराष्ट्र के अकोला का भी ATM काटा

दिव्य हिन्दी की यह विशेष रिपोर्ट

ग्वालियर- ग्वालियर-मुरैना में 1 घंटा 47 मिनट में ताबड़तोड ATM काटकर कैश लूटने वाली गैंग की तलाश में ग्वालियर-मुरैना पुलिस हरियाणा के बॉर्डर पर डेरा जमाए है। यहां पुलिस को बदमाशों के वापस लौटने का इंतजार है। अभी पुलिस को कन्फर्म नहीं है कि कौन सी गैंग है, लेकिन हरियाणा की मेवाती गैंग ही है, इसलिए पुलिस वहां मौजूद है।

यहां पुलिस को पता लगा है कि इस पैटर्न पर बदमाशों ने महाराष्ट्र के अकोला, दिल्ली में भी ATM काटकर कैश लूटा है। साथ ही, आगरा के सैंया में भी एक ATM को काटने का प्रयास किया है। हरियाणा के मेवात की सीमा पर महाराष्ट्र, दिल्ली, ग्वालियर व मुरैना पुलिस की टीमें डेरा जमाए हैं। अब यह भी चुनौती होगी कि बदमाशों को सबसे पहले कौन उठाता है।

यह भी पढ़े- अकोला शहर में SBI के एटीएम से 16 लाख की चोरी

 

मुरैना टोल पर सीसीटीवी कैमरे में कैच गैंग की क्रेटा कार
मुरैना टोल पर सीसीटीवी कैमरे में कैच गैंग की क्रेटा कार

यह है पूरा मामला
– ग्वालियर और मुरैना में पौने दो घंटे में 10-11 जनवरी की दरमियानी रात बदमाशों ने SBI के ATM काटने की तीन वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें 67 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। यहां पहली वारदात ग्वालियर मुरार एमएच चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर रात 2.15 बजे की है। यहां ATM काटकर लगभग 32 लाख रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद 3.30 बजे बहोड़ापुर के शब्द प्रताप आश्रम के ATM पर बदमाश पहुंचे और यहां से लगभग 21 लाख रुपए मशीन को काटकर निकाले।

सभी न्यूज़ और महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेट रहने तुरंत निचे लिंक पर क्लिक कर दिव्य हिन्दी News एप डाऊनलोड करे  – यहाँ क्लिक करे – Divya Hindi NEWS एप

इसके बाद तीसरी वारदात मुरैना के जीवाजी नगर में सुबह 4 बजे की है। यहां आखिरी बार बदमाश चार बजे दिखे हैं। यहां ATM काटकर 14 लाख रुपए निकाले गए हैं। यह गिरोह की लास्ट लोकेशन मुरैना टोल के पास नजर आई है। सफेद रंग की क्रेटा कार दिखी थी, लेकिन उस पर एमपी07 की सीरीज का नंबर है, लेकिन वह फर्जी है। गैंग बहुत शातिर है। जिस राज्य से गुजरती है वहां की लोकल नंबर प्लेट लगा लेती है। इससे लोकल पुलिस पूछताछ नहीं करती है।

महाराष्ट्र के अकोला, दिल्ली में भी काटे ATM

हरियाणा के मेवात की जिस गैंग पर पुलिस को शहर में वारदात करने का संदेह है। उसकी तलाश में ग्वालियर-मुरैना पुलिस की टीमें हरियाणा के मेवात के आसपास पहुंच गई हैं। पर ग्वालियर पुलिस से पहले यहां महाराष्ट्र के अकोला और दिल्ली पुलिस की टीमें भी सक्रिय हैं। पता लगा है कि दिसंबर 2022 में मेवात की गैंग ने अकोला और साउथ दिल्ली में भी ATM काटकर कैश लूटा था। इसके अलावा आगरा के सैंया में ग्वालियर में वारदात से पहले एक वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन उस समय वह असफल रहे थे।

हरियाणा में हर दूसरा शख्स जानता है ATM काटना

पुलिस ने फरवरी 2022 में हरियाणा के नूह मेवात से खुर्शीद खां को पकड़ा था। जब वहां पुलिस को गांव के लोगों का विरोध और गोलियां का सामना करना पड़ा था। उसने तीन ATM को काटकर 44 लाख की लूट का खुलासा किया था। उसकी पूरी गैंग अप्रैल 2022 में जौरासी से पकड़ी गई थी। तब खुलासा हुआ था कि वहां मेवात व पलवल में हर दूसरा शख्स ATM काटने का हुनर जानता है। यही कारण है कि पुलिस को इस गैंग पर संदेह है।

पुलिस का कहना

यहां एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि हमारी टीम लगातार वारदात करने वालों के सुराग जुटाने में लगी हैं। संदेह मेवात हरियाणा के गैंग पर है। पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here