
14 लाख ऑटो रिक्शा परमिट
सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक लगभग 14 लाख ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में परमिट होने के कारण बड़े शहरों में यातायात पर भारी दबाव पड़ रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है।
अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भी ऑटो परमिट जारी किए गए
प्रताप सरनाईक ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जांच के दौरान कुछ मामलों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भी ऑटो परमिट जारी किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा ऑटो परमिट धारकों ने सरकार से शिकायत की थी कि लगातार नए परमिट जारी होने से रिक्शा चालकों के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। इससे उन्हें पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही है और उनकी आय पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।परिवहन मंत्री के अनुसार, केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद फिलहाल नए परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। सरकार इस दौरान पूरे सिस्टम की समीक्षा करेगी और उसके बाद आगे की नीति तय की जाएगी।



