महाराष्ट्र में जिला परिषद–पंचायत समिति चुनाव: 7 फरवरी को सवेतन अवकाश घोषित, निजी कंपनियों पर भी लागू

मुंबई- महाराष्ट्र के नौकरीपेशा वर्ग के लिए एक अहम खबर है। राज्य की 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत 125 पंचायत समितियों के लिए 7 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार ने मतदान के अधिकार के प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए 7 फरवरी को सवेतन (भरपगारी) अवकाश घोषित किया है।

उद्योग, ऊर्जा, श्रम और खनन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, उद्योगों, प्रतिष्ठानों और कारखानों में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश या आवश्यक छूट देना अनिवार्य होगा। यह आदेश न केवल सरकारी बल्कि निजी कंपनियों, दुकानें, होटल, भोजनालय, थिएटर, व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान, आईटी कंपनियां, शॉपिंग सेंटर, मॉल और रिटेलर्स पर भी लागू रहेगा।

जिन कर्मचारी, अधिकारी या श्रमिकों का नाम मतदान क्षेत्र की मतदाता सूची में है, उन्हें 7 फरवरी को मतदान के लिए सवेतन अवकाश दिया जाएगा। साथ ही, जो मतदाता काम के सिलसिले में मतदान क्षेत्र से बाहर कार्यरत हैं, उन्हें भी मतदान का अधिकार प्रयोग करने के लिए सवेतन छुट्टी दी जाएगी।हालांकि, जिन आवश्यक, लोक-उपयोगी या खतरनाक सेवाओं में पूर्ण दिवस का अवकाश देना संभव नहीं है, वहां संबंधित कर्मचारियों को 2 से 3 घंटे की विशेष छूट देकर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान मालिकों के लिए अनिवार्य होगा।

इन जिलों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश:

  • रायगढ़: पनवेल, कर्जत, खालापुर, सुधागढ़, पेण, उरण, अलीबाग, मुरुड, रोहा, तळा, माणगांव, म्हसळा, श्रीवर्धन, महाड, पोलादपूर

  • रत्नागिरी: मंडणगड, दापोली, खेड़, चिपलूण, गुहागर, रत्नागिरी, संगमेश्वर, लांजा, राजापुर

  • सिंधुदुर्ग: वैभववाड़ी, कणकवली, देवगढ़, मालवण, कुडाळ, वेंगुर्ला, सावंतवाड़ी, दोडामार्ग

  • पुणे: जुन्नर, आंबेगांव, शिरूर, खेड़, मावल, मुळशी, हवेली, दौंड, पुरंदर, वेल्हे, भोर, बारामती, इंदापुर

  • सातारा: खंडाळा, फलटण, माण, खटाव, कोरेगांव, वाई, महाबळेश्वर, जावली, सातारा, पाटण, कराड

  • सांगली: आटपाडी, जत, खानापुर (विटा), कडेगांव, तासगांव, कवठेमहांकाळ, पलूस, वाळवा-ईश्वरपूर, शिराळा, मिरज

  • सोलापुर: करमाळा, माढा, बार्शी, उत्तर सोलापुर, मोहोळ, पंढरपुर, माळशिरस, मंगळवेढा, सांगोला, दक्षिण सोलापुर, अक्कलकोट

  • कोल्हापुर: शाहुवाड़ी, पन्हाळा, हातकणंगले, शिरोळ, कागल, करवीर, गगनबावडा, राधानगरी, भुदरगड, आजरा, गडहिंग्लज, चंदगड

  • छत्रपती संभाजीनगर: सोयगांव, सिल्लोड, कन्नड, फुलंब्री, खुलताबाद, वैजापुर, गंगापुर, छत्रपती संभाजीनगर, पैठण

  • परभणी: जिंतूर, परभणी, मानवत, सेलू, पाथरी, सोनपेठ, पूर्णा, पालम, गंगाखेड

  • धाराशिव: परांडा, भूम, वाशी, कळंब, धाराशिव, तुळजापुर, लोहारा, उमरगा

  • लातूर: अहमदपुर, जळकोट, उदगीर, चाकूर, रेणापुर, लातूर, शिरूर (अनंतपाळ), देवणी, औसा, निलंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here