महाराष्ट्र राज्य के लिए खुशखबर, इन दो जिलो में मिली सोने की खान

Maharashtra Gold Mine News: महाराष्ट्र के दो जिलों में सोने की खदान होने की संभावना जताई गई है। सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने खुद यह बात कही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार के सहयोग से खोज का काम चल रहा है।
मुंबई में आयोजित ‘वाणिज्यिक कोयला खदानो की नीलामी एवं खान क्षेत्रो मे सूनहरे अवसर’ इस विषय की निवेश परिषद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिलों में सोने की खदाने मौजूद है। उन्होंने कहा, कहा जा रहा है कि राज्य के भूगर्भ में कोयला, बॉक्साइट, लौह जैसे खनिजों के साथ-साथ सोना भी मौजूद हो सकता है। इस संबंध में केंद्र सरकार के खनन विभाग की एक रिपोर्ट भी है। जिसके बाद टेस्टिंग भी शुरू कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में सोने के दो ब्लॉक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिंदे-फडणवीस सरकार के दौरान यह सोना निकलता है तो यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि सोने के ये दो ब्लॉक विदर्भ के चंद्रपुर और कोंकण के सिंधुदुर्ग जिलों में स्थित हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि राज्य के भूगर्भ में खनिज भंडार मिल जाए तो देश की सबसे बड़ी इस्पात परियोजना शुरू की जा सकती है।
सभी न्यूज़ और महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेट रहने तुरंत निचे लिंक पर क्लिक कर दिव्य हिन्दी News एप डाऊनलोड करे  – यहाँ क्लिक करे – Divya Hindi NEWS एप
मुंबई के ताज होटल में खनन क्षेत्र में अवसरों पर एक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राज्य में सोने की खदानों का जिक्र किया, जिसने सबका ध्यान खींचा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, राज्य के खनन मंत्री दादा भुसे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here