महाराष्ट्र में12 वी कक्षा के बोर्ड रिजल्ट में कोकण विभाग ने फिर मारी बाजी

मुंबई- महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने आज सुबह 11 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 93.37% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके अलावा, लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.84 प्रतिशत अधिक है। 97.91% रिजल्ट के साथ कोंकण रीजन एक बार फिर महाराष्ट्र बोर्ड का सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला रीजन बन गया है।स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in, hscresult.mahahsscboard.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। महाराष्ट्र हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट (12वीं रिजल्ट) देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल में रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा।

कोंकण रीजन का परफॉरमेंस सबसे अच्छा

97.91% रिजल्ट के साथ कोंकण रीजन एक बार फिर महाराष्ट्र बोर्ड का सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला डिवीजन बन गया है। वहीं, 91.95% रिजल्ट के साथ मुंबई रीजन में स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत सबसे कम है।12वीं बोर्ड एग्जाम में लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 95.44% है और लड़कों का 91.60% है। बोर्ड ने कहा कि संभाजी नगर डिवीजन की एक लड़की को 12वीं बोर्ड के फाइनल एग्जाम में 100% मार्क्स मिले हैं।

साइंस फैकल्टी में पास प्रतिशत अधिकतम

इस साल 12वीं बोर्ड एग्जाम में 8782 स्टूडेंट्स ने 90% से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं साइंस में 97.82%, आर्ट्स में 85.88%, कॉमर्स में 92.18%, वोकेशनल में 87.75% और आईटीआई 87.69% स्टूडेंट्स पास हुए।महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार ने स्टूडेंट्स ने 26 अलग-अलग सब्जेक्ट्स में फुल मार्क्स (100 नंबर) हासिल किए हैं।

21 फरवरी से 19 मार्च के बीच हुए थे एग्जाम

इस साल राज्य भर से 14,57,293 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड एग्जाम दिया था। इसके लिए कुल 3,195 सेंटर्स बनाए गए थें। 12वीं बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी से 19 मार्च तक दो पालियों – सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।इस साल कुल 14,33,331 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और 14,23,923 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं, 13,29,684 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

रि-इवैलुएशन के लिए एप्लिकेशन की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होकर 5 जून तक चलेगी। वहीं, सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए एप्लिकेशन 27 मई से शुरू होगी। सप्लीमेंट्री एग्जाम जून और जुलाई महीने में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here