अकोला- महापरिनिर्वाण दिवस के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा 4, 5, 6, 7 एवं 8 दिसम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन किया जाएगा. ये ट्रेनें दादर, कल्याण, कसारा, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, जलंब, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा, सेवाग्राम एवं अजनी में रुकेंगी. ट्रेन में 16 जनरल कोच और 2 गार्ड-कम-ब्रेक वैन होंगे.
ट्रेन 01260 नागपुर-मुंबई स्पेशल नागपुर से 4 दिसंबर को 18.15 बजे चलकर अगले दिन 10.50 बजे मुंबई पहुंचेगी. 01262 इसी दिन रात 23.55 बजे नागपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 15.05 बजे मुंबई पहुंचेगी. 01264 नागपुर से 5 दिसंबर को सुबह 08.00 बजे चलकर रात 23.20 बजे मुंबई पहुंचेगी. इसी दिन ट्रेन 01266 नागपुर से शाम 18.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.55 बजे मुंबई पहुंचेगी.
मुंबई से 01249 मुंबई-नागपुर स्पेशल 6 दिसंबर को रात 20.50 बजे मुंबई से प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे नागपुर पहुंचेगी. 01253 दादर-नागपुर स्पेशल दादर से 7 दिसंबर को 00.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 16.10 बजे नागपुर पहुंचेगी. इसी दिन 01251 मुंबई से 10.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.55 बजे नागपुर पहुंचेगी. ट्रेन 01255 मुंबई से दोपहर 12.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.00 बजे नागपुर पहुंचेगी. ट्रेन 01257 मुंबई से 8 दिसंबर को 00.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 16.10 बजे नागपुर पहुंचेगी.




