Earthquake in Taiwan: ताइवान में 24 घंटे में लगा भूकंप का तीसरा झटका, जापान में सुनामी का अलर्ट जारी

ताइवान में 2 दिन में दूसरा भूकंप:रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9,

ताइपे- ताइवान के दक्षिणपूर्वी तट पर रविवार को भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई। इसके पहले शुरुआती छोटे झटके भी आए। वहीं, 17 सितंबर को यहां 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप ताइवान के ताइतुंग शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) नॉर्थ में आया। इसे लेकर जापान ने ताइवान के पास स्थित आइलैंड्स में सुनामी की चेतावनी जारी की है। US जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी थी। बाद में इसे डाउनग्रेड करके 6.9 कर दिया गया।
ताइवान के यूली में भूकंप की वजह से एक इमारत गिर गई। इस जगह पर बचाव कार्य के लिए जुटी रेस्क्यू टीम।
ताइवान के यूली में भूकंप की वजह से एक इमारत गिर गई। इस जगह पर बचाव कार्य के लिए जुटी रेस्क्यू टीम।

स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें हिलने लगीं, ब्रिज टूटे गए

भूकंप के चलते ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। स्टेशन पर खड़ी कुछ ट्रेनें तक पटल गईं, वहीं कुछ ट्रेनें हिलती नजर आईं। यूली में एक स्टोर गिर गया, जिसमें 4 लोग दब गए। उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है।

पूर्वी ताइवान में एक बिल्डिंग ढह जाने के बाद 2 लोग मलबे में दब गए। एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया।
पूर्वी ताइवान में एक बिल्डिंग ढह जाने के बाद 2 लोग मलबे में दब गए। एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया।

कई इलाकों में ब्रिज टूट गए, जिससे ब्रिज से गुजर रहीं गाड़ियां भी नीचे आ गिरीं। डोंगली स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर गई, यही नहीं कि स्टेशन की छत भी गिर गई। स्थानीय प्रशासन इस भूकंप में भारी नुकसान होने की बात कह रहा है। बता दें कि इससे पहले साल 2016 में आए भूकंप से ताइवान में 100 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, साल 1999 में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2000 लोग मारे गए थे।

रिंग ऑफ फायर पर स्थित है पूरा इलाका

ताइवान में भूकंप आते रहते है क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। ताइवान के अलावा पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड, वनुआतू और दूसरे प्रशांत द्वीपों में भूकंप आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। यह इलाका महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट लाइनों की एक घोड़े की नाल के आकार की श्रृंखला- रिंग ऑफ फायर, के करीब स्थित है।

दक्षिण पूर्वी ताइवान में भूकंप की वजह से एक ब्रिज ढह गया। साथ ही दो अन्य ब्रिज को भी नुकसान पहुंचा है।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश

स्थानीय समय के मुताबिक, रविवार दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूली शहर में एक इमारत को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। यहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here