
दो रास्तों के बीच रवाना हुआ नया जत्था
गुरुवार सुबह 3,089 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संरक्षण में 106 वाहनों में सुबह 3.23 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इनमें से 1,803 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना। वहीं 1,286 ने 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।
19 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा
28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं औपचारिक रूप से 29 जून को कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से यात्रा शुरू हुई थी। यह यात्रा 52 दिन तक चलेगी। 19 अगस्त को यह यात्रा समाप्त होगी।



