Wednesday, July 24, 2024
Home राज्य मानवयुक्त मिशन ‘गगनयान’ होगा कब होगा लॉन्च,सूर्य मिशन की लॉन्चिंग के समय...

मानवयुक्त मिशन ‘गगनयान’ होगा कब होगा लॉन्च,सूर्य मिशन की लॉन्चिंग के समय के बारे मे ISRO प्रमुख ने बताया

नई दिल्ली- चंद्रयान 3 की सफलता के बाद दुनियाभर में भारत और इसरो की वाहवाही हो रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के लैंडर को लैंड करवाने वाला पहला देश बन गया है। इस एतिहासिक उपलब्धि पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भी खुशी जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि कैसे इसको बयां करूं।

सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का बताया समय

इसरो प्रमुख सोमनाथ से जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने पूछा कि अब सूर्य मिशन Aditya L1 कब लॉन्च होगा, तो उन्होंने बताया कि वो तैयार हो चुका है और बस लॉन्चिंग की तैयारी में है। सोमनाथ ने कहा कि यह मिशन सूर्य तक जाने का मिशन है और ये सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। सोमनाथ ने कहा कि लॉन्चिंग के बाद ये यान कई दिन लगाकर अपने गंतव्य स्थल एल-1 पर पहुंचेगा।

मानवयुक्त मिशन गगनयान पर भी दिया अपडेट

सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसी के साथ बताया कि हम मैन मिशन से पहले कई और टेस्ट मिशन करने वाले हैं। सोमनाथ ने कहा कि कई मिशन के बाद हम 2025 में मैन मिशन लॉन्च करेंगेस जिसमें अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजा जाएगा।

चंद्रयान की खुशी बयां नहीं कर सकता

इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद मेरे मन में कैसी खुशी थी, ये मैं बयां नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ये सब पूरी इसरो टीम की मेहनत का फल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?