इस साल 6% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ रेट

नई दिल्लीभारत की GDP ग्रोथ रेट को वर्तमान वार्षिक वित्तीय रेट के लिए 6% के अपने पिछले अनुमान पर ही बरकरार रखा है। एजेंसी ने वर्ल्ड इकोनॉमी के धीमा होने, मानसून में कम बरसात होने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का देरी से प्रभाव दिखने के चलते यह अनुमान लगाया है।

रिटेल महंगाई का अनुमान भी 5% से बढ़ाकर 5.5% किया

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने भारत में बढ़ी सब्जियों की कीमतों और ग्लोबल मार्केट में तेल की बढ़ती कीमतों को देख कर रिटेल महंगाई के अनुमान को 5% से बढ़ाकर 5.5% कर दिया है। S&P ने अपने ‘इकोनॉमिक आउटलुक फॉर एशिया पैसिफिक Q-4’ में बताया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की GDP ग्रोथ रेट 2022-23 की तुलना में कम रहेगी। हालांकि, टोटल आउट-पुट पॉजिटिव रहेगा।

FY-2025 में 6.9% की रफ्तार से बढ़ेगी इकोनॉमी

भारत की अर्थव्यवस्था मार्च 2023 में समाप्त हुई 2022-23 वित्त वर्ष में 7.2% की गति से बढ़ा था। जिसका इस बार अनुमान 6% है। लेकिन अगले दो फाइनेंशियल ईयर यानी FY2024-25 और FY2025-26 के लिए 6.9% रहने का अनुमान लगाया है।

जून क्वार्टर में मजबूत रहा कैपिटल एक्सपेंडिचर

S&P ने कहा कि जून क्वार्टर में भारत की कंजम्पशन ग्रोथ यानी खपत में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, साथ ही कैपिटल एक्सपेंडिचर भी मजबूत रहा है। S&P ने कहा है कि एशिया पैसेफिक रीजन में डेवलप और डेवलपिंग दोनों तरह की इकोनॉमी दूसरे क्वार्टर में बढ़ी हैं। इनमें भारत एक बार फिर सबसे आगे रहा है। भारत की क्वार्टर ऑन क्वार्टर (QoQ) GDP ग्रोथ एक साल पहले के मुकाबले 4.2% बढ़कर 7.8% पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here