58 देशों में मिलेगी भारतीयपर वीजा फ्री एंट्री

नई दिल्ली। देश की ताकत का अंदाजा उसके पासपोर्ट से लगाया जाता है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट है।अब पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट में भारत ने भी बढ़ोतरी की है। यूके स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग के अनुसार, भारत को इस लिस्ट में 82वां स्थान मिला है।रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित है। 2022 में भारत 87वें स्थान पर था। वहीं 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है।

सिंगापुर के पासपोर्ट पर 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री

  •  सिंगापुर के पासपोर्ट वाले लोग 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है।
  • दूसरे नंबर पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन के पासपोर्ट हैं, जिन पर 192 देशों और क्षेत्रों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है।
  • तीसरे स्थान पर आस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं। प्रत्येक के पास  वीजा के बिना 191 देशों तक पहुंच की सुविधा मौजूद है।
  • ब्रिटेन, बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नार्वे और स्विट्जरलैंड चौथे स्थान पर हैं।
  • वहीं, अमेरिका एक दशक से भी अधिक समय से सूचकांक में गिरावट जारी रखे हुए है।
  • इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठे और अमेरिका आठवें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here