सरकार ने सितंबर में GST से ₹1.63 लाख करोड़ जुटाए, GST कलेक्शन में महाराष्ट्र अव्वल

नई दिल्लीसरकार ने सितंबर 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.63 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी सिंतबर 2022 के मुकाबले 10.2% ज्यादा है। तब GST से 1.47 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले अगस्त में सरकार ने 1.59 लाख करोड़ रुपए और जुलाई में 1.65 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन किया था।

लगातार 7वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 19 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

CGST 29,818 करोड़ रुपए रहा

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘अगस्त 2023 में GST रेवेन्यू ₹1,62,712 करोड़ रुपए रहा है। इसमें CGST 29,818 करोड़ रुपए, SGST 37,657 करोड़ रुपए, IGST 83,623 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 41,145 करोड़ रुपए सहित) और सेस 11,613 करोड़ रुपए रहा है। सेस में माल के आयात से मिले 881 करोड़ रुपए शामिल हैं।’

FY24 में अब तक 8.3 लाख करोड़ रु. का GST कलेक्शन हुआ

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 यानी पिछले पांच महीने में अब तक टोटल 9.93 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। वहीं पूरे फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की बात की जाए तो इसमें टोटल 18.10 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था।

GST कलेक्शन में महाराष्ट्र सबसे अव्वल

सितंबर 2023 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 17% बढ़कर 25,137 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 11,693 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और तमिलनाडु 10481 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है। बिहार में कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 5% घटा है।

2017 में लागू हुआ था GST

GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (वैट), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here