ऑल टाइम हाई पर सोना,चांदी फिर 74 हजार के पार निकली

नई दिल्ली- सोना आज यानी 28 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 137 रुपए महंगा होकर 66,971 रुपए का हो गया है। इससे पहले इसी महीने 21 मार्च को सोने ने 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी में आज मामूली तेजी देखने को मिली है। ये 14 रुपए महंगी होकर 74,011 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 73,997 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 4 कारण:

  • 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  • शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
  • दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना

साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

70 हजार तक जा सकता है सोना

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here