सोना 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आया, चांदी भी 401 रुपए सस्ती हुई

नई दिल्ली– सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आ गया है। सोमवार को इसके दाम 71,511 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी 401 रुपए गिरकर 82,379 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 82,780 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,820 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,085 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,376 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here