अब 3 दिनों तक रात 12 बजे तक खेला जा सकेगा गरबा और डांडिया रास, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जो कहा वह करके दिखाया

मुंबई- नवरात्रि उत्सव के दौरान 1 अक्टूबर को भी रात 12 बजे तक डांडिया और गरबा खेला जा सकेगा। इससे पहले 3 और 4 अक्टूबर को रात 12 बजे तक डांडिया गरबा आयोजन की अनुमति दी गई थी।

मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन और रात 12 बजे तक लाउड स्पीकर बजाने की छूट देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलते के इस बार तीन दिन तक डांडिया गरबा का आयोजन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि राज्य के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के ध्वनि प्रदूषण (नियमन व नियंत्रण) संशोधित नियम- 2017 के अनुसार सालभर में 15 दिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर उपयोग के लिए छूट दी जा सकती है।

यह छूट देने के लिए संबंधित जिलाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। आमतौर पर संबंधित जिलाधिकारी 13 दिन के लिए देर रात तक लाउडस्पीकर के उपयोग की छूट देने का निर्णय लेते हैं जबकि 2 दिन जिले की स्थानीय परिस्थिति के अनुसार छूट देने के लिए आरक्षित रखे जाते हैं। इसी के आधार पर 1 अक्टूबर को रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए छूट दी गई है।महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के  बाद यह कहा था की यह हिन्दू हित की सरकार रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here