Sunday, July 28, 2024

आज से शुरू हुआ फाल्गुन मास, 6 फरवरी से लेकर 7 मार्च दहन के साथ खत्म होगा ये महीना! जाने कौन से हैं विशेष त्यौहार व्रत इस महीने में?

आज से फाल्गुन महीना शुरू हो गया है। जो 7 मार्च तक रहेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नए साल का पहला महीना चैत्र और आखिरी फाल्गुन होता है। इसे फागुन मास भी कहा जाता है। इसके बाद हिंदू नव वर्ष शुरू हो जाता है। फाल्गुन तीज-त्योहारों वाला महीना होता है। साथ ही इसमें मौसमी बदलाव भी होते हैं। वसंत ऋतु की शुरुआत इसी हिंदी महीने में होती है ।

शिवरात्रि और होली फाल्गुन में ही

फाल्गुन महीने के शुरुआती 13 दिन बाद शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। ये पर्व चौदहवीं तिथि यानी कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इस तिथि पर ही भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। ये पर्व इस बार 18 फरवरी को है।फाल्गुन महीने के खत्म होने पर यानी आखिरी दिन होलिका दहन होता है जो कि 7 मार्च को है। इसके बाद रंगो का त्योहार मनाते हैं। जो 8 को मनेगा। वहीं इस बार ऐसा हो रहा है जब इस हिंदी महीने के खत्म होने के बाद वसंत ऋतु शुरू होगी। ये 14 मार्च से 15 मई तक रहेगी।

फाल्गुल माह के व्रत-त्योहार 

9 फरवरी- संकष्टी चतुर्थी व्रत, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी

12 फरवरी- यशोदा जयंती

13 फरवरी- शबरी जयंती

14 फरवरी- जानकी जयंती

16 फरवरी- विजया एकादशी

18 फरवरी- महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष व्रत

19 फरवरी- पंचक प्रारंभ

20 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या (सोमवती अमावस्या)

22 फरवरी- फुलैरा दूज

23 फरवरी- विनायक चतुर्थी

24 फरवरी- पंचक समाप्त, माता शबरी जयंती

27 फरवरी- होलाष्टक प्रारंभ

3 मार्च- आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी

4 मार्च- प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी

7 मार्च- होलिका दहन

8 मार्च- होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास समाप्त

शास्त्रोक्त मान्यता है कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को महर्षि अत्रि और देवी अनुसूया से चंद्रमा की उत्पत्ति हुई थी। इस कारण इस दिन चंद्रमा की विशेष आराधना कर चंद्रमा से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की जाती है।

मौसम में अच्छे बदलाव

फाल्गुन महीने में ही पतझड़ आता है। इसके बाद वसंत आता है। वसंत ऋतु के आने से पहले ही फाल्गुन महीने के दौरान मौसम में सुखद और सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। जो मन को भाते हैं। आयुर्वेद के जानकारों का कहना है कि इस मौसम में ही शरीर में ताकत बढ़ती है। साथ ही शरीर के तीन दोष यानी वात, पित्त और कफ में बैलेंस बना रहता है। इसलिए फाल्गुन को सुखद महीना भी कहा जाता है।

भगवान विष्णु और श्री कृष्ण आराधना का महीना

इस हिंदी महीने में भगवान विष्णु की आराधना करने से उनकी कृपा मिलती है। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की आराधना विभिन्न तरह के सुगंधित फूलों से करने का विधान बताया गया है। फाल्गुन में श्री कृष्ण की पूजा करने से समृद्धि और सुख बढ़ता है।

इस महीने में शंख में सुगंधित जल और दूध भरकर भगवान का अभिषेक करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इस महीने भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का नैवेद्य लगाने से आरोग्य और समृद्धि मिलती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

× How can I help you?