अकोला – अकोला महानगरपालिका द्वारा उत्तर ज़ोन कार्यालय के समीप अतिक्रमण के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने, उपायुक्त विजय पारतवार तथा पूर्व ज़ोन कार्यालय के सहायक आयुक्त राजेश सरप के मार्गदर्शन में की गई।
रेलवे स्टेशन के पास, उत्तर ज़ोन कार्यालय की सड़क की भूमि पर स्थित होटल न्यू क्वालिटी फैमिली रेस्टॉरेंट द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। मनपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया।इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त राजेश सरप, विठ्ठल देवकते, सहायक अतिक्रमण निर्मूलन अधिकारी चंद्रशेखर इंगळे, प्रवीण मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता अक्षय बोर्डे, राहुल राऊत, पूर्व ज़ोन के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक शैलेश पवार सहित अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




