गुजरात और महाराष्ट्र से टकराने वाला हैं इस वर्ष का सबसे भयानक तूफ़ान, आंधी तूफ़ान बिजली से यह क्षेत्र होंगे प्रभावित

नई दिल्लीचक्रवाती तूफान बिपरजॉय  6 दिन बाद दिशा बदलकर अब और भी भयानक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब यह पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसका असर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रो में दिखना शुरू हो चूका है। तूफान को ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश ने दिया है। इसका अर्थ ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ होता है।

मौसम विभाग ने बताया कि इसके 15 जून तक गुजरात पहुंचने का अनुमान हैं। सौराष्ट्र, कच्छ समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से राजस्थान के कई इलाकों में 16 जून तक आंधी-बारिश होने की आशंका भी है। ज्यादा असर जोधपुर और उदयपुर जिलों में देखा जा सकता है।

15 जून को जखौ पोर्ट से 50 किमी की दूरी से गुजरेगा तूफान

मौसम विभाग के दोपहर 12 बजे के अपडेट के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे बिपरजॉय तूफान गुजरात के पोरबंदर से 320 किमी दूर, द्वारका से 360 किमी दूर, जखौ पोर्ट और नालिया से 440 किमी दूर था। 15 जून को दोपहर तक इसके जखौ पोर्ट से गुजरने का अनुमान है। उस दिन यह जखौ पोर्ट से 50 किमी और नालिया से 70 किमी की दूरी से गुजरेगा।

मौसम विभाग का दोपहर 12 बजे का अपडेट। इसमें लाल बिंदुओं में तूफान का संभावित ट्रैक और हरे रंग में उसका प्रभाव क्षेत्र बताया गया है।

मौसम विभाग का दोपहर 12 बजे का अपडेट। इसमें लाल बिंदुओं में तूफान का संभावित ट्रैक और हरे रंग में उसका प्रभाव क्षेत्र बताया गया है।

अभी बिपरजॉय कहां है

यह तूफान रविवार शाम तक मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में स्थित था। यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसका असर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है।

मुंबई में सोमवार सुबह आंधी-बारिश, कई विमान प्रणाली पर असर

बिपरजॉय की वजह से सोमवार को ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है। रविवार देर रात तेज हवाएं चलने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन प्रभावित हुआ।एयरपोर्ट के 9/27 रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। कई फ्लाइट रद्द की गईं। कुछ को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया। सैंकड़ों यात्री परेशान देखे गए। हालांकि, अब तक यह सामने नहीं आई है कि कितनी फ्लाइट्स पर असर हुआ।

15 जून काे कच्छ-कराची के बीच तट से टकराएगा बिपरजॉय

IMD के अनुसार, इसके 15 जून तक गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच तट पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक भी जा सकती हैं। वहीं, कराची पोर्ट ने रेड अलर्ट जारी किया है।

  • तूफान के चलते गुजरात में अगले चार दिन तक आंधी चलेगी। सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में होगा।
  • मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून को गुजरात के दोपहर में चक्रवात के टकराने की संभावना है। इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में पेड़ों के टूटने, उखड़ने के साथ बिजली और टेलीफोन लाइनों के खंभों का नुकसान पहुंचने की संभावना है। गुजरात के तमाम बीच को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।
  • वलसाड में सर्तकता के तौर पर मरीन कमांडो की तैनाती गई है। इतना ही नहीं प्रदेश में सत्ताधारी ‌BJP ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पर आयोजित होने वाली सभाओं को रद्द कर दिया है। पार्टी ने 15 जून तक की सभाएं रद्द की हैं।
  • पोरबंदर के बंदरगाह पर नावों को बांध दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
पोरबंदर के बंदरगाह पर नावों को बांध दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

10 दिनों तक रह सकता है बिपरजॉय तूफान का असर

बिपरजॉय तूफान अरब सागर से 6 दिन पहले उठा था। इसका असर 10 दिनों तक रह सकता है। यह हाल के दिनों में अब तक का सबसे लंबे समय तक रहने वाला तूफान है। पिछले चार दशकों में अरब सागर में साइक्लोन के ड्यूरेशन में 80% की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि बहुत गंभीर चक्रवातों की समय-सीमा में 260% का बढ़ोतरी देखी गई।

समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती तूफान जितने अधिक समय तक रहता है, उतनी ही ज्यादा ऊर्जा और नमी जमा होने की संभावना होती है। जिससे तूफान के और अधिक खतरनाक होने और जमीन से टकराने के बाद नुकसान पहुंचाने की संभावना बढ़ जाती है।गुजरात के नवसारी के तटीय इलाकों में तेज हवाओं की वजह से हाई टाइड देखा जा रहा है। 3 से 5 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं।

आज गोवा, महाराष्ट्र तक मानसून पहुंचने की संभावना

केरल में दस्तक देने के बाद मानसून महाराष्ट्र और गोवा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मानसून पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर तटीय महाराष्ट्र में छा जाएगा।केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्थनमथिट्‌टा, अलापुझा, कोट्‌टायम, इदुक्की, कोझिकोड और कन्नूर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र और तेलंगाना में 2 से 3 दिन तक लू के हालात रहेंगे।दो से तीन दिन तक आंध्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने की संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here