महाराष्ट्र में आगे दो दिन इतना गिरेगा पारा, जाने कितनी बढ़ेगी ठण्ड?

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी के बीच अब अचानक ठण्ड बढ़ना शुरू हो गई है।  देश के उत्तरी क्षेत्र  में कुछ दिनों से जिस तरह से बर्फबारी हो रही है, उसी तरह उत्तरी राज्यों में शीत लहर जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से छाए बादल के कारण शीतलहर कम हो गई थी। लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में एक और शीतलहर चलने की जानकारी दी है। जी हां इस बारे में बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में तीव्रता देखने को मिलेगी। पारा कम से कम 2 से 4 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है।

राज्य के इस हिस्से में बढ़ेगी ठंड

पुणे, मध्य महाराष्ट्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में न्यूनतम तापमान औसत से कम रहने की संभावना है। गुजरात से होकर आने वाली सर्द हवाओं से पालघर, उत्तरी मुंबई और ठाणे ज्यादा प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी से तापमान में खासी गिरावट आएगी।

पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ राज्य में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 26 जनवरी तक राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा। हालांकि नए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में  3 और 4 फरवरी  फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।

बर्फबारी के कारण महाराष्ट्र प्रभावित

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी के कारण महाराष्ट्र के कुछ जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी से तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।पारा गिरने की संभावनाl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here