Thursday, August 1, 2024
Home राष्ट्रीय चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत,यहाँ देख...

चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत,यहाँ देख सकते हैं आप लाइव

Chandrayaan 3 Landing Update Today: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन मून के लिए चंद्रयान-3 को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए पूरा देश उत्साह से लबरेज है। 140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें मून मिशन पर टिकी हैं।

आज (बुधवार) शाम भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इस मिशन पर 600 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो गए हैं। इसरो अपने केंद्र से 5:20 बजे इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण (Chandrayaan 3 Live Tracking) करेगा। आइए जानते हैं चंद्रयान-3 मिशन का लाइव अपडेट कहां और कैसे देख सकते हैं।

मैं चंद्रयान 3 को लाइव कैसे देख सकता हूं?

इस कार्यक्रम को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर लाइव-स्ट्रीम (Chandrayaan-3 Live Streaming) किया जाएगा। चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज के साथ दुरदर्शन के नेशनल चैनल साथी दिव्य हिन्दी के यूट्यूब चैनेल पर देख पाएंगे।

चंद्रयान-3 के मिशन के उद्देश्य क्या हैं

  1. चंद्र सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग प्रदर्शित करना
  2. रोवर को चंद्रमा पर भ्रमण का प्रदर्शन करना और
  3. यथास्थित वैज्ञानिक प्रयोग करना

यदि चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा पर सफल लैंड कर लेता है तो, भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग की तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है और इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट-लैंडिंग करना, चंद्रमा पर घूमना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है।

भारत को अरबों का बिजनेस देगा चंद्रयान

रूस, अमेरिका, साउथ कोरिया, और जापान जैसे देश अब चंद्रमा पर पहुंचने और वहां बेस बनाने की रेस में हैं। इसके पीछे मून इकोनॉमी है। जिसमें अंतरिक्ष में व्यापार के नए अवसर हैं।चंद्रयान-3 का लक्ष सेफ-सॉफ्ट लैंडिंग है। लैंडिंग से पहले के 17 मिनट बेहद खास होंगे। वैज्ञानिकों ने बताया कि आखिरी 17 मिनट में क्या होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?