Tuesday, July 23, 2024
Home Uncategorized भारत समेत इन देशों में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण ,जाने कब होगी...

भारत समेत इन देशों में आज दिखेगा चंद्र ग्रहण ,जाने कब होगी ग्रहण समाप्ति

नई दिल्ली- भारत में इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगेगा। खगोल वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी ने बताया कि इस चंद्रग्रहण का असर 29 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगा। इस साल के आखिरी चंद्रगहण का भारत समेत कई देशों में असर रहेगा।

वैज्ञानिक ने दी चंद्र ग्रहण की जानकारी

खगोल वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 28 अक्टूबर की रात को आंशिक चंद्र ग्रहण होने वाला है, जिसे भारत के अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और रूस में दिखाई देगा। यह ग्रहण 28 अक्टूबर की रात में होगा और 29 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगा। खगोल वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के वास्तविक अंधेरे हिस्से में आंशिक रूप से प्रवेश करेगा, जिसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है और ज्यादातर लोग इसे वास्तविक ग्रहण मानते हैं।

28 अक्टूबर की रात करीब 11:31 बजे उपछाया ग्रहण शुरू होगा, लेकिन आंशिक ग्रहण 29 अक्टूबर की रात लगभग 1:05 बजे लगेगा। उन्होंने कहा कि आंशिक चंद्र ग्रहण 2:23 बजे समाप्त हो जाएगा।

14 अक्टूबर को लगा था वलयाकार सूर्य ग्रहण

14 अक्टूबर को एक वलयाकार सूर्य ग्रहण लगा था, जिसका असर उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लोगों ने किया था।  इस वलयाकार सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं हुआ था, क्योंकि उस दौरान भारत में रात थी और इसी दिन से नवरात्रि की शुरूआत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?