शुगर बढ़ने से लेकर खराब पाचन तक, सहजन खाने से कई समस्याएं रहेंगी कोसों दूर

नई दिल्लीसहजन एक ऐसी सब्जी है, जिसकी डंठल से लेकर पत्तियों तक सभी का इस्तेमाल किया जाता है। मोरिंगा के नाम से जानी जाने वाली इस सब्जी को पोषण का पावर हाउस कहा जाता है, क्योंकि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं। सहजन में विटामिन-ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाए जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम सहजन को डाइट में शामिल करने से मिलने वाले फायदों  के बारे में जानेंगे।

दिल के लिए फायदेमंद

सहजन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे आर्टरीज में प्लेग कम इकट्ठा होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद है। साथ ही, पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है, जो दिल की बीमारियों से बचने में मदद करता है। डायबिटीज कंट्रोल ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल का काफी ख्याल रखना चाहिए। सहजन  डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सहजन काफी फायदेमंद होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

सहजन में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्या भी दूर होती है। साथ ही, यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आपको अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं रखती हैं, जैसे कब्ज, तो आपको अपनी डाइट में सहजन जरूर शामिल करना चाहिए।

इम्युनिटी मजबूत होती है

सहजन में विटामिन-सी पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम करता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसलिए इसे खाने से इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसलिए इसे खाने से सीजनल बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

सूजन कम होती है

सहजन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शररी की सूजन कम होती है। इसलिए आर्थराइटिस और अन्य दूसरी बीमारियां, जिनमें सूजन होती है, उनसे आराम दिलाने में सहजन मददगार हो सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सहजन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे आपकी स्किन डैमेज और एजिंग कम होती है। इसे खाने से डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं, क्योंकि विटामिन-सी दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here