अमरावती- अमरावती हवाई अड्डे से अलायन्स एयरलाइन की अमरावती-मुंबई विमान सेवा के समय में बदलाव किया गया है। रविवार, 26 अक्टूबर से विमान सुबह 9:15 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई । अब यह सेवा हफ्ते में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार, यानी चार दिन उपलब्ध होगी। अलायन्स एयर की वेबसाइट पर भी नया समय सारिणी अपडेट किया गया है। हालांकि, रविवार को मुंबई के लिए टिकट उपलब्ध नहीं हैं और आरक्षण पूरी तरह भर चुका है।
नाइट लैंडिंग सुविधा का काम चल रहा है
अमरावती हवाई अड्डा महाराष्ट्र का तीसरा व्यावसायिक हवाई अड्डा है, जो महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी के अंतर्गत आता है और इसका क्षेत्रफल 389 हेक्टेयर है। इसमें 1850 मीटर लंबाई और 45 मीटर चौड़ाई की रनवे है। वर्तमान में नाइट लैंडिंग सुविधा का निर्माण कार्य चल रहा है। अमरावती हवाई अड्डे से फिलहाल अलायन्स एयर की एटीआर 72 विमान सेवा मुंबई के लिए संचालित हो रही है। Amravati-Mumbai Flight Timings
नया समय सारिणी:
-
मुंबई से अमरावती: टेकऑफ सुबह 7:05, लैंडिंग सुबह 8:50
-
अमरावती से मुंबई: टेकऑफ सुबह 9:15, लैंडिंग मुंबई में सुबह 11:00
समय सारिणी बदलने के बाद पहले ही दिन मुंबई के लिए टिकट हाउसफुल हो गए हैं।
“अमरावती-मुंबई विमान सेवा के समय में 26 अक्टूबर से बदलाव हो गया है हफ्ते में चार दिन सेवा उपलब्ध होगी। अलायन्स एयर ने वेबसाइट पर नया समय सारिणी जारी कि है।”
— राजकुमार पटेल, प्रबंधक, अमरावती हवाई अड्डा




