बदलापुर के बाद अब अकोला में स्कूली छात्राओ से हैवानियत, टीचर के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची छह लड़कियां

अकोला- मुंबई से सटे ठाणे के बदलापुर में बच्चियों के यौन शोषण का मामला भी शांत नहीं हुआ था कि अब महाराष्ट्र के अकोला जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। पुलिस ने बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर लिया है। एक स्कूल की आठवीं कक्षा की कुछ छात्राओं ने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न और अश्वील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक प्रमोद सरदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला अकोला में सरकारी स्कूल से जुड़ा हुआ है। जिले में छह स्कूली लड़कियों की शिकायत के बाद एक स्कूल शिक्षक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना तब सामने आई जब स्कूली छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक की पहचान प्रमोद मनोहर सरदार के रूप में हुई। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज रकने के बाद आरोपी शिक्षक को अरेस्ट किया है। पु

लिस अधीक्षक अकोलका बच्चन सिंह ने बताया कि अकोला पुलिस को काजीखेड़ में जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर सरदार द्वारा छह स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। एसपी सिंह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

मुख्याध्यापक ने दी प्रतिक्रिया

अकोला में छात्राओं के कथित उत्पीड़न के लिए एक शिक्षक की गिरफ्तारी पर स्कूल के प्रिंसिपल रवींद्र समदुर ने प्रतिक्रिया दी है। समदुर ने कहा कि मंगलवार को स्कूल में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शिक्षक कक्षा 7-8 की छात्राओं से मिलने गए थे। कुछ 4-5 लड़कियों ने कहा कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई, तब हमें इस बारे में पता चला, तब तक हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं थी।

 बदलापुर की घटना की जांच एसआईटी को सौंपी

महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे के बदलापुर की घटना की जांच एसआईटी को सौंपी है। पुलिस ने इस मामले को फास्ट ट्रैक में केस चलाने के साथ उज्जवल निकल को सरकारी वकील नियुक्त किया है। विपक्ष जहां बदलापुर की घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है तो अब अकोला के सरकारी स्कूल की घटना परेशानी बढ़ा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here