अकोला, दैनिक दिव्य हिन्दी — अकोला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के आम चुनाव के नतीजे आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 1332 मत डाले गए।
अध्यक्ष पद
अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में एडवोकेट अजय तुळशीदास वाघमारे ने 682 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट हेमसिंह मोतीसिंह मोहता को 633 मत, जबकि एडवोकेट संजय अशोक देशमुख को 11 मत मिले।
लेडी वाइस प्रेसिडेंट
लेडी वाइस प्रेसिडेंट पद पर एडवोकेट शीतल देवानंद गवई ने 552 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अन्य उम्मीदवारों में एडवोकेट शारदा मनोहरलाल मल्होत्रा को 378, एडवोकेट मंजू मधुकर सावरकर को 163, एडवोकेट निर्मला महेंद्र नागदेवे को 152 तथा एडवोकेट संगीता दत्तात्रय गावंडे को 76 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट विजय प्रभाकरराव भांबेरे ने 675 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। उनके मुकाबले में एडवोकेट राहुल पंजाबराव वानखेडे को 375 तथा एडवोकेट सुमेध गोवर्धन डोंगरदिवे को 264 मत मिले।
संयुक्त सचिव
संयुक्त सचिव पद पर एडवोकेट प्रमोद देविदास कोरडे ने 700 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं एडवोकेट आकाश मदन भगत को 497 और एडवोकेट पवनेश रमेशचंद्र अग्रवाल को 121 मत मिले।
यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट यू. बी. नाइक की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का बार के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अकोला बार एसोसिएशन के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी और सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




