Wednesday, July 24, 2024
Home राष्ट्रीय एयर मार्शल साधना बनी हास्पिटल सेवा महानिदेशक की प्रभारी, पदभार संभालने वाली...

एयर मार्शल साधना बनी हास्पिटल सेवा महानिदेशक की प्रभारी, पदभार संभालने वाली पहली महिला अफसर

नई दिल्ली- एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने सोमवार को सशस्त्र सेनाओं के महानिदेशक (अस्पताल सेवाएं) के प्रभारी का पद संभाल लिया है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि वह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला अफसर बन गई हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयर मार्शल नायर को वायुसेना के मुख्यालय ट्रेनिंग कमांड, बेंगलुरु से ट्रांसफर करके यहां प्रोन्नत किया गया है।

वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल अफसर

उन्हें भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार वाइस मार्शल के पद से एयर मार्शल के पद पर 23 अक्टूबर, 2023 में प्रोन्नत किया गया। वह वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल अफसर हैं जो एयर मार्शल के पद तक पहुंची हैं। पहली महिला अफसर एयर मार्शल पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) थीं। वायुसेना के अनुसार सशस्त्र सेनाओं के महानिदेशक (अस्पताल सेवाओं) का प्रभार एक बहुत ही प्रतिष्ठित पद माना जाता है।

वह सशस्त्र सेनाओं की मेडिकल सेवाएं (एएफएमसी) का हिस्सा है। एयर मार्शल साधना सेवानिवृत्त हो चुके एयर मार्शल केपी नायर की पत्नी हैं। भारतीय वायुसेना में नायर दंपती पहले और अकेले एयर मार्शल दंपती हैं। एयर मार्शल साधना भारतीय वायुसेना के डाक्टरों की बेटी और बहन भी हैं।

तीन पीढ़िया वायु सेना में

उनके बेटे भी वायुसेना के फाइटर पायलट हैं। पिछले सात दशकों से उनकी परिवार की तीन पीढ़ियां भारतीय वायुसेना की सेवा कर रही हैं। एयर मार्शल साधना ने पुणे के कालेज एएफएमसी से एमबीबीएस किया और वायुसेना में दिसंबर, 1985 में कमीशंड हुईं। उनके पास फैमिली मेडिसिन की परास्नातक डिग्री है।और उन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स से दो साल का मेडिकल इंर्फोमेटिक्स का प्रशिक्षण लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?