महाराष्ट्र में अब टमाटर के बाद प्याज के भाव में होगी वृद्धि !

नाशिक- महाराष्ट्र के नासिक जिले की लासलगांव सब्जी मंडी में प्याज के थोक भाव में 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह प्याज के लिए देश की सबसे बड़ी थोक मंडी है।

आठ महीने में शुक्रवार को प्याज का ज्यादा थोक बाजार भाव रहा

4 अगस्त को लासलगांव में एक क्विंटल प्याज की कीमत 1550 रुपए थे।कल यानी शुक्रवार को प्याज के दाम प्रति क्विंटल 2300 रुपए थे। बीते आठ महीनों में यह सबसे ज्यादा थोक बाजार भाव है। घरेलू बाजार में प्याज की डिमांड को देखते हुए इसके दाम बढ‍़ने की उम्मीद है। डिमांड के मुकाबले प्याज की सप्लाई काफी कम है। इसके अलावा एक्सपोर्ट की मांग भी बढ़ी है। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में प्याज की फसल में हुई देरी की वजह से दक्षिण भारत में भी प्याज की डिमांड बढ़ गई है।

प्याज के दाम बढ़ने की क्या है वजह ?

प्याज के दाम इसलिए भी बढ़ें हैं क्योंकि लासलगांव में प्याज की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले यहां एक दिन में 20 हजार से 25 हजार क्विंटल प्याज आती थी, लेकिन अब घटकर 15 क्विंटल तक पहुंच गई है। इसके पीछे की वजह खरीफ की फसल है। किसान खरीफ की फसल लगाने में व्यस्त हैं। इसलिए वे बाजार में प्याज लेकर नहीं आ पा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की वजह से प्याज की फसल लगाने में एक महीने की देरी हुई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्याज की आवक भी कम हुई है। वजह से भी प्याज की कीमत बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here