राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक से हटा बेन, इन वस्तुओ की बिक्री पर भी मिली छुट

Maharashtra No Plastic Ban: महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 2018 से प्लास्टिक की वस्तुओं पर लगे राज्यव्यापी प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटा लिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने गुरुवार को स्ट्रॉ, प्लेट, कप, ग्लास, कांटे वाले चम्मच और कंटेनर जैसे सिंगल यूज डिस्पोजल प्लास्टिक आइटम के उपयोग की अनुमति दे दी। इससे राज्य भर में प्लास्टिक निर्माताओं, व्यापारियों समेत रेस्तरां, दुकानों आदी को बड़ी राहत मिली है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही सरकार ने गैर बुने हुए पॉलीप्रोपाइलीन कैरी-बैग की भी अनुमति दी है। जो 50 माइक्रोन से कम की मोटाई के साथ प्रति वर्ग मीटर 60 ग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ऐसी प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग, भंडारण, बिक्री, वितरण और परिवहन की अनुमति दी है। अधिसूचना में 50 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक की वस्तुओं और 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर से कम की वस्तुओं को पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल करने की छूट दी गई है।

सभी न्यूज़ और महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेट रहने तुरंत निचे लिंक पर क्लिक कर दिव्य हिन्दी News एप डाऊनलोड करे  – यहाँ क्लिक करे – Divya Hindi NEWS एप

सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पर्यावरण विभाग के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की, जहां सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने रेस्तरां उद्योग द्वारा पैकेजिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले प्लेट, चम्मच, कटोरे, कांटे और कंटेनर जैसे सभी सिंगल यूज डिस्पोजल प्लास्टिक आइटम के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here