इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो होने जा रहा समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन

नागपुर – सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समृद्धि हाईवे के नागपुर-शिरडी मार्ग का 11 दिसंबर को नागपुर में उद्घाटन करेंगे। वहीं, नागपुर मेट्रो की रिच-2 (कामठी मार्ग) और रिच-4 (सेंट्रल एवेन्यू) लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहेंगे।

समृद्धि हाईवे का पिछले कई महीनों से उद्घाटन की प्रतीक्षा कि जा रही थी। इसी तरह मेट्रो लाइन तैयार होने के बाद भी शुरू नहीं होने से नागरिक उद्द्घाटन की राह देख रहे थे। जनवरी के महीने में प्रधानमंत्री भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करने नागपुर आएंगे l

महा मेट्रो के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नागपुर आने से पहले इस बात की प्रबल संभावना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल नागपुर और पुणे मेट्रो के दूसरे चरण और नासिक मेट्रो निओ को मंजूरी दे देगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (VCMD) राधेश्याम मोपलवार ने बताया कि उद्घाटन से पहले नागपुर-शिरडी समृद्धि राजमार्ग पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

सभी न्यूज़ और महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेट रहने तुरंत निचे लिंक पर क्लिक कर दिव्य हिन्दी News एप डाऊनलोड करे  – यहाँ क्लिक करे – Divya Hindi NEWS एप

समृद्धि महामार्ग पर एक नजर

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग 701 किमी लंबा है। जबकि महामार्ग 120 मीटर चौड़ाई है। महामार्ग पर आठ लेन का बनाया जाएगा। समृद्धि महामार्ग नागपुर के बुटीबोरी, वर्धा, अमरावती, जालना, औरंगाबाद और नाशिक से होते हुए शिर्डी तक गुजरेगा। समृद्धि महामार्ग राज्य के 10 जिले, 26 तहसीलों और 392 गांवों से होकर गुजरेगा। यह परियोजना पूरा होने के बाद 24 जिले आपस में जुड़ सकेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद नागपुर से मुंबई तक की यात्रा 8 घंटे में पूरा की जा सकेगी। बीते बजट सत्र में महाराष्ट्र विधानमंडल में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार परियोजना पर 25,165.34 करोड़ रुपए खर्च हो चुके थे। जबकि परियोजना की कुल लागत 55,335.34 करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here