राज्य में अगले दो दिनों में बढ़ेगी कड़ाके की ठण्ड सभी रहे अलर्ट ! मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग जानकारी– देश के विभिन्न राज्यों में पारा तेजी से लुढ़कने लगा हैं। देश के उत्तरी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा भी अब अपनी गतिविधि आने वाले एक से दो दिनों में तेज करने वाली है, जिससे देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की सर्दी का शुरूआती अहसास महसूस किया जाने लगेगा। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है, जिससे देश के कुछ एक राज्यों के कुछ एक इलाकों में हो रही हल्की से मध्यम बारिश भी अब समाप्ति की कगार पर नजर आ रही है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे लगे हुए जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है।

महाराष्ट्र को किया अलर्ट

राज्य में अगले दो दिनों में और ठंड बढ़ेगी मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। राज्य में मंगलवार की रात से ठंड बढ़ गई है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में पारा और गिरने वाला हैं। फिर भी कुछ जिलो में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलो में आसमान साफ ​​होगा।

सभी न्यूज़ और महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेट रहने तुरंत निचे लिंक पर क्लिक कर दिव्य हिन्दी News एप डाऊनलोड करे  – यहाँ क्लिक करे – Divya Hindi NEWS एप

उत्तर भारत और मध्य प्रदेश से आने वाली ठंडी हवाएं अगले दो से तीन दिनों तक राज्य को विशेष रूप से शुष्क बनाए रखेंगी। औरंगाबाद, उस्मानाबाद, दहानू, कोंकण और विदर्भ के कुछ हिस्सों में ठंड की वजह से पारा गिरने वाला हैं। कल से राज्य के हर शहर में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आई है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि आने वाले समय में ठंड का मौसम और बढ़ेगा, सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here