Thursday, July 25, 2024
Home धर्म - अध्यात्म  नवंबर में कुछ ही दिन बजेंगी शहनाइयां, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

 नवंबर में कुछ ही दिन बजेंगी शहनाइयां, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

इस साल शुक्र अस्त होने के कारण काफी कम विवाह के मुहूर्त बन रहे हैं। वहीं देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त होगा। लेकिन इस दिन मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

Vivah Shubh Muhurat 2022: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के साथ आमतौर पर शुभ और मांगलिक कार्य होना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। 10 जुलाई को भगवान विष्णु को अगले 4 मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। जो देवउठनी एकादशी के दिन जाग जाते हैं। इसके अगले दिन ही तुलसी विवाह होता है जिसमें देवी तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह कार्य आरंभ नहीं होंगे। जानिए नवंबर 2022 में पड़ने वाले सभी विवाह के मुहूर्त।

देवउठनी एकादशी 2022 पर विवाह मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के साथ शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे लेकिन विवाह नहीं शुरू होंगे। क्योंकि इस साल इस दिन शुक्र तारा अस्त रहेगा। इसके कारण विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। नवंबर माह में शुक्र तारा 20 तारीख तक रहेगा। इसके बाद से विवाह आरंभ हो जाएंगे।

नवंबर 2022 विवाह मुहूर्त

21 नवंबर 2022

24 नवंबर 2022

25 नवंबर 2022

27 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त

2 दिसंबर 2022, शुक्रवार

7 दिसंबर 2022, बुधवार

8 दिसंबर 2022, गुरुवार

9 दिसंबर 2022, शुक्रवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?