इस देश में कोरोना की चौथी लहर एक दिन में Covid-19 से रिकॉर्ड 986 मौतें हुईं और लाखो एक्टिव मरीज तो क्या दुनिया में फिर से बढ़ने लगा कोरोना?

Corona Russia

मॉस्को- रूस में कोरोना वायरस से लगातार हो रही रिकॉर्ड मौतों ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले इस देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 986 लोगों की मौत हुई है। यह महामारी की शुरुआत से अब तक की सर्वाधिक दैनिक मृतक संख्या है। रूस में मंगलवार को कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 973 थी। इसके बावजूद रूस के सरकारी अधिकारी देश में लॉकडाउन नहीं लगाने पर अड़े हुए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन में भी वैक्सीनेशन की तेज रफ्तार के बावजूद संक्रमण में बढ़त देखी गई है।
लॉकडाउन लगाने को तैयार नहीं रूसी अधिकारी
रूस के द नेशनल कोरोना वायरस टास्क फोर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि (कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या में) अक्टूबर में दैनिक रिकॉर्ड के साथ लगातार वृद्धि हो रही है। इसमें कहा गया है कि सितंबर की तुलना में रूस में रोजाना 100 से ज्यादा अधिक लोगों की मौत हो रही है। रूस की संघीय सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए प्रतिबंध लगाने के संबंध में फैसला क्षेत्रीय प्राधिकारियों पर सौंप दिया है।

रूस की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण रूस की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कहा कि रूस के अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के कुल मरीजों में से 11 प्रतिशत मरीजों की हालत गंभीर या नाजुक है। रूस में कोरोना वायरस कार्यबल ने देश में संक्रमण के 78 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि की है, जिनमें से 219000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ रूस यूरोप में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में शीर्ष पर पहुंच गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here