भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम

नयी दिल्ली- आज बेशक डिजिटल पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है लेकिन इसके बावजूद भी आज भी बड़ी संख्या में लोग अपने पास कैश रख रहे हैं. आपके पास भी 10, 20,100 या 500 का नोट तो जरूर होगा, लेकिन अब कुछ समय में इनका रूप बदला हुआ नजर आने वाला है. भारत में प्लासिटक के नोट लाने की तैयारी शुरू हो गई है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने इस दिशा में एक जरूरी कदम उठाया है.

पॉलीमर शीट खरीदने की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि अब RBI की नोट छापने वाली कंपनी BRBNMPL ने प्लास्टिक के नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पॉलीमार शीट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए अब कंपनी ने दुनियाभर की कंपनियों से प्रस्ताव (EOI) मांगे हैं. इसकी मदद से प्लास्टिक के नोट बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.

BRBNMPL के बारे में जानें

BRBNMPL यानी Bhartiya Reserve Bank Note Mudran Private Limited की बात करें तो यह RBI की वह कपनी है जो देश में करेंसी नोटों की छपाई का काम करती है. नोटों से जोड़े कई जरूरी काम इसी कंपनी के जिम्मे हैं. अब जब से पॉलीमार शीट के लिए EOI जारी हुआ है तो इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि प्लास्टिक नोटों को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं, जिसके चलते अब आने वाले समय में नोटों का रूप बिल्कुल बदला हुआ नजर आने वाला है.

प्लास्टिक नोटों के फायदे 

अगर आगे चलकर सामान्य नोटों की जगह प्लास्टिक के नोट दिखाई देते हैं तो एक सवाल लोगों के मन में आ सकता है कि इसके फायदे क्या हैं?

  • सबसे बड़ी बात यह है कि ये नोट कागजी नोट के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ हो सकते हैं.
  • कई बार नोट कटे-फटे नजर आते हैं, लेकिन इसके जल्दी खराब होने की संभावना कम रहेगी.
  • पानी या बारिश के दौरान नोट गिले हो जाते हैं, लेकिन पानी और नमी का असर इस पर कम पड़ेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here