मुंबई— राज्य में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से चलाए गए ‘150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम’ को जिला, विभाग और राज्य स्तर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में सफलतापूर्वक लागू किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालयों का मूल्यांकन सात प्रमुख घटकों के आधार पर किया गया, जिनमें कार्यालय का संकेतस्थल, आपले सरकार प्रणाली, ई-ऑफिस, कार्यालय डैशबोर्ड, व्हॉट्सऐप चैटबॉट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ब्लॉकचेन तकनीक और भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) का प्रभावी उपयोग शामिल रहा।
इस विशेष अभियान के दो चरणों में किए गए व्यापक मूल्यांकन के बाद, राज्य के 34 जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अकोला को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
‘150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम’ के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अकोला, श्री अर्चित चांडक एवं उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से मुंबई मंत्रालय में प्रदान किया गया