
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो 12वीं का रिजल्ट पहले घोषित होता है और उसके बाद 10वीं का परिणाम आता है।
- वर्ष 2025 में 12वीं का रिजल्ट 5 मई को और 10वीं का 13 मई को जारी हुआ था।
- वर्ष 2024 में 12वीं का रिजल्ट 21 मई और 10वीं का 27 मई को घोषित किया गया था।
- वर्ष 2023 में 12वीं का रिजल्ट 25 मई और 10वीं का 2 जून को जारी हुआ था।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक और 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।रिजल्ट आमतौर पर दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किया जाता है। रिजल्ट घोषित होने से एक दिन पहले बोर्ड की ओर से आधिकारिक सूचना दी जाती है।
कहां देखें रिजल्ट:
छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org (12वीं के लिए)
- sscresult.mkcl.org (10वीं के लिए)
- mahahsscboard.in
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।
बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी संदेशों पर विश्वास न करें। केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।मई महीने में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने की पूरी संभावना है, लेकिन छात्रों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए और अफवाहों से दूर रहना चाहिए।



