अकोला मनपा में स्वीकृत नगरसेवक पद के लिए इन्होंने किए नामांकन दाखिल

अकोला( दैनिक दिव्य हिन्दी)- अकोला महानगरपालिका के स्वीकृत नगरसेवक पद के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
शहर सुधार आघाड़ी की ओर से सौ. चंदाताई शर्मा, एड. देवाशीष काकड़, गिरीश गोखले और सुनील मेश्राम ने स्वीकृत नगरसेवक पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया।

वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से शंकर लंगोट ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इसके अलावा वंचित बहुजन आघाड़ी की तरफ से सुनील इन्नानी ने नामांकन पत्र भरा। वहीं कांग्रेस की ओर से गुड्डू पठान और आकाश कवडे ने स्वीकृत सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया के चलते मनपा परिसर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। ऊपर दाखिल किए गए इन सभी उम्मीदवारों का मनपा में  नगरसेवक बनना तय हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here