
अकोला-लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, अकोला घटक (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महात्मा फुले मागासवर्ग विकास महामंडळ के एक कार्यालयीन सहायक को 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन खदान, अकोला में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।आरोपी लोकसेवक का नाम छगनलाल लच्यु सुरजे (56 वर्ष) है, जो महात्मा फुले मागासवर्ग विकास महामंडळ, मर्या., जिला कार्यालय अकोला में कार्यालयीन सहायक (वर्ग-3) के पद पर कार्यरत है। उनका कार्यालय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन, निमवाड़ी, अकोला में स्थित है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता ने 23 फरवरी 2026 को एंटी करप्शन ब्यूरो, अकोला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी के नाम से “विशेष घटक बीजभांडवल योजना” के अंतर्गत शेळी पालन (बकरी पालन) के लिए 2,50,000 रुपये का कर्ज मंजूर कराने हेतु आवेदन किया गया था।आरोपी सुरजे ने फाइल में त्रुटि बताकर उसे ठीक कराने को कहा और कर्ज मंजूरी में मदद करने के बदले 500 रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपी ने स्पष्ट कहा कि “500 रुपये दिए बिना काम नहीं होगा।” शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने एसीबी से संपर्क किया।
जांच और सापळा (ट्रैप) कार्रवाई



