रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: होली पर चलाई जाएंगी 186 विशेष ट्रेनें

मुंबई- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप शिमगा/होली पर अपने गांव जाने की योजना बना रहे हैं तो इस बार आपका रेल सफर भीड़मुक्त और सुगम होने वाला है। मध्य रेलवे की ओर से 186 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें 94 होली स्पेशल और 92 अन्य विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इसलिए होली पर घर जाने वाले यात्री अभी से ट्रेनों की सूची देखकर टिकट बुक कर लें।कोकण सहित राज्यभर में होली के दौरान गांव जाने वालों की संख्या अधिक होती है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है। मुंबई–नागपुर / सावंतवाड़ी रोड / बनारस / गोरखपुर / समस्तीपुर / दानापुर तथा पुणे–नागपुर / हजरत निजामुद्दीन / दानापुर मार्गों पर ये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

जानिए कौन-सी ट्रेन कब चलेगी—

1. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नागपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक विशेष (10 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 02141 द्वि-साप्ताहिक विशेष 22 फरवरी से 8 मार्च तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी और उसी दिन 3:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02142 नागपुर से प्रत्येक रविवार और मंगलवार रात 8:00 बजे चलेगी और अगले दिन 1:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

22 और 24 फरवरी को विशेष (4 सेवाएं) तथा 1, 3 और 8 मार्च को होली विशेष (6 सेवाएं) के रूप में चलाई जाएंगी।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जळगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव, वर्धा।

2. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01171, 26 फरवरी और 5 मार्च को प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:20 बजे मुंबई से रवाना होकर सावंतवाड़ी रोड अगले दिन 12:30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01172 सावंतवाड़ी रोड से शाम 5:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 3:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।

26 फरवरी को विशेष (2 सेवाएं) और 5 मार्च को होली विशेष (2 सेवाएं) के रूप में संचालन होगा।

ठहराव: दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपळूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल।

3. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) – गोरखपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दैनिक विशेष (32 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01079, 21.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रतिदिन रात 22:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01080, 23.02.2026 से 10.03.2026 तक गोरखपुर से प्रतिदिन 14:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

21.02.2026 से 02.03.2026 तक विशेष (16 सेवाएं) और 01.03.2026 से 10.03.2026 तक होली विशेष (16 सेवाएं) रहेंगी।

संरचना: 1 एसी द्वितीय, 6 एसी तृतीय, 9 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय, 2 गार्ड ब्रेक वैन।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जळगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद।

4. लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01119, 26.02.2026 और 05.03.2026 को गुरुवार रात 22:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01120, 27.02.2026 और 06.03.2026 को शुक्रवार 17:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 04:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

26-27 फरवरी को विशेष (2 सेवाएं) और 5-6 मार्च को होली विशेष (2 सेवाएं) रहेंगी।

संरचना: 1 प्रथम एसी, 3 एसी द्वितीय, 7 एसी तृतीय, 8 शयनयान, 1 पैंट्री कार, 2 जनरेटर कार।

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपळूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल।

5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बनारस द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01073, 25, 26 फरवरी और 4, 5 मार्च को बुधवार व गुरुवार 12:15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 01:10 बजे बनारस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01074, 27, 28 फरवरी और 6, 7 मार्च को शुक्रवार व शनिवार 06:35 बजे बनारस से रवाना होकर अगले दिन 16:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

25–28 फरवरी विशेष (4 सेवाएं) तथा 4–7 मार्च होली विशेष (4 सेवाएं) रहेंगी।

संरचना: 1 एसी द्वितीय, 6 एसी तृतीय, 9 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय, 2 गार्ड ब्रेक वैन।

ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, जळगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति जं., बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, वाराणसी जं. (केवल 01073 के लिए)।

इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनस–समस्तीपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–दानापुर, पुणे–नागपुर, पुणे–दानापुर के बीच साप्ताहिक, द्वि-साप्ताहिक और दैनिक विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर आरक्षण कराकर यात्रा की योजना बनाएं, ताकि होली पर घर पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here